मलिहाबाद में सरेशाम कलेक्शन एजेंट को गोली मारी, हालत गंभीर

Collection agent shot in broad daylight in Malihabad, condition critical

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 12 Sep, 2026 01:15 AM
मलिहाबाद में सरेशाम कलेक्शन एजेंट को गोली मारी, हालत गंभीर

लखनऊ, 11 सितम्बर 2026 (आईपीएन)। राजधानी लखनऊ में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। मलिहाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम बैंक ऑफ इंडिया, ढेढ़ेमऊ के सामने उस समय सनसनी फैल गई, जब दो अज्ञात असलहाधारी बदमाशों ने 36 वर्षीय कलेक्शन एजेंट समेन्द्र यादव को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल समेन्द्र सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, काकोरी थाना क्षेत्र के सैफलपुर गांव निवासी समेन्द्र यादव एलआईसी कंपनी में बीमा एजेंट के रूप में कार्यरत हैं। बताया गया कि शुक्रवार देर शाम वह ढेढ़ेमऊ स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर फोटो कॉपी कराने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान असलहों से लैस दो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक फुटेज में कुछ संदिग्ध लोगों की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनके आधार पर हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुरानी रंजिश समेत कई बिंदुओं पर जांच

पुलिस घटना के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है। पुरानी रंजिश समेत कई संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

हैशटैग:

#IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS #ipnlive #ipnnews #ipn #लखनऊ #मलिहाबाद #Lucknow #Malihabad #CrimeNews #UPPolice #Crime #BreakingNews

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.