प्रयागराज में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 20 लाख रुपये का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

ANTF's major action in Prayagraj: Ganja worth Rs 20 lakh recovered, smuggler arrested

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 13 Oct, 2026 08:54 PM
प्रयागराज में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 20 लाख रुपये का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

22.850 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी दबोचा गया, मोबाइल फोन, तराजू, चाकू समेत अन्य सामान भी बरामद

लखनऊ, 13 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की प्रयागराज यूनिट को नशा तस्करी के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए 22.850 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब कारी के अनुसार, मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रयागराज जिले के पुरापड़ाईन थाना क्षेत्र स्थित एक झोपड़पट्टी में एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध गांजा लेकर मौजूद है और उसे बेचने की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर एएनटीएफ यूनिट ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 22.850 किलोग्राम अवैध गांजा, एक मोबाइल फोन, तराजू, पीतल का बाट, कैंची, चाकू तथा 360 रुपये नकद बरामद किए गए।

एएनटीएफ के उपनिरीक्षक सत्येंद्र प्रधान ने बताया कि कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल शशि प्रकाश, हेड कांस्टेबल सत्येश राय, कांस्टेबल आशीष यादव, कांस्टेबल नीरज पांडेय तथा थाना दारागंज पुलिस की टीम शामिल रही।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पहचान सप्पू जायसवाल पुत्र स्वर्गीय मुन्नू लाल जायसवाल, निवासी महाबीरन गली, जालिम सिंह का हाता, थाना मुट्ठीगंज, जनपद प्रयागराज के रूप में बताई। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से गांजे की तस्करी के कारोबार में शामिल है और अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर सस्ते दामों में गांजा खरीदकर उसकी छोटी-छोटी पुड़ियां बनाकर महंगे दामों में बेचता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट: ए. अहमद सौदागर

#ANTF #Prayagraj #GanjaSmuggling #DrugTrafficking #UttarPradeshPolice #CrimeNews #PrayagrajNews #AntiNarcotics #UPNews #BreakingNews #AAhmadSaudagar #IPNNews

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.