एएनटीएफ यूनिट बरेली : 55 लाख की अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
ANTF Unit Bareilly: Two smugglers arrested with illegal opium worth Rs 55 lakh
IPN Live
Lucknow, 5 Jan, 2026 01:20 AMलखनऊ, (आईपीएन)। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) बरेली यूनिट लखनऊ यूनिट की संयुक्त टीम ने रविवार को बरेली जिले के अलीगंज क्षेत्र से दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अफीम बरामद की है। एएनटीएफ टीम को इस गिरोह में कितने लोग शामिल हैं उनकी तलाश में जुट गई है। एएनटीएफ टीम को इनके पास से 11 किलो ग्राम अवैध अफीम, एक कार, एक आधार कार्ड, दो मोबाइल फोन व 9,200 रूपए की नकदी बरामद हुई है।
एएनटीएफ यूनिट बरेली को सूचना मिली थी कि बरेली जिले के भमोरा थाना क्षेत्र के रमपुरा बुजुर्ग के पास कुछ तस्कर आने वाले हैं, जो माल लेकर बरेली के ही एक सप्लायर के हाथों सप्लाई करने जा रहे हैं।
इस सूचना पर एएनटीएफ के प्रभारी उपनिरीक्षक विकास यादव एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ एस आई एम सर्विलांस प्रभारी राजेश मिश्रा की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एएनटीएफ प्रभारी विकास यादव के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम कंडे मुंडा व बल्का मुंडा बताया। उन्होंने बताया कि दोनों तस्कर झारखंड के जिला रांची के रहने वाले हैं।
एएनटीएफ टीम को इनके पास से 11 किलो ग्राम अवैध अफीम, एक आधार कार्ड, दो मोबाइल फोन, एक कार व 9,200 रूपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 55 लाख रुपए बताई जा रही है। एएनटीएफ टीम ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो यूपी के अलग-अलग जिलों में अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करने की बात स्वीकार किया है।

No Previous Comments found.