राइड बुक कर ऑटो चालकों को सुनसान स्थानों पर ले जाकर लूटने वाले गिरोह का राजफाश
A gang that booked rides, took auto drivers to isolated locations, and robbed them has been busted.
IPN Live
Lucknow, 2 Oct, 2026 02:42 AMतीन लुटेरे गिरफ्तार, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और 9,600 रुपये बरामद
ए अहमद सौदागर
लखनऊ, 2 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। ऑनलाइन राइड बुक कर ऑटो चालकों को सुनसान स्थानों पर ले जाकर डरा-धमकाकर मोबाइल फोन और नकदी लूटने वाले गिरोह का सैरपुर पुलिस ने राजफाश किया है। इंस्पेक्टर सैरपुर मनोज कुमार कोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को नरहरपुर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक इनके कब्जे से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और 9,600 रुपये की नकदी बरामद हुई है।
कई दिनों से मिल रही थी गिरोह की सूचना
डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया कि उत्तरी जोन के अलग-अलग इलाकों में ऑनलाइन ऑटो बुक कर चालकों को सुनसान स्थानों पर ले जाकर डरा-धमकाकर उनकी कमाई लूटने वाले गिरोह के बारे में पिछले कुछ दिनों से पुलिस को सूचनाएं मिल रही थीं। गिरोह तक पहुंचने के लिए इंस्पेक्टर सैरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी।
चेकिंग के दौरान तीनों दबोचे गए
पुलिस के मुताबिक गुरुवार को टीम नरहरपुर पुलिया के पास संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ लिया।
पूछताछ में सामने आई वारदातें
इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों की पहचान बीकेटी थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव निवासी अंचल सिंह उर्फ मंगल सिंह, भौली बीकेटी निवासी अमित रावत उर्फ डूडू और हर्षित रावत उर्फ डूडू के रूप में हुई है।
डीसीपी उत्तरी के मुताबिक पूछताछ में आरोपितों ने 27 सितंबर 2026 को बीकेटी क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान गिरोह के सदस्यों ने पिछले कुछ दिनों में कई अन्य लूट की घटनाओं में भी शामिल होने की जानकारी दी है।
अन्य वारदातों का पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस अब आरोपितों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और उनके द्वारा अंजाम दी गई वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही बरामद मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और अन्य सामान के संबंध में भी जांच की जा रही है।
#IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS #ipnlive #ipnnews #ipn #Lucknow #LucknowPolice #CrimeNews #SarojiniNagar #AutoDriver #Robbery #CrimeUpdate

No Previous Comments found.