भाजपा ने अन्ततः ब्रजभूषण शरण सिंह के हाथ को ही मजबूत किया: भाकपा (माले)

BJP ultimately strengthened the hand of Brajbhushan Sharan Singh: CPI(ML)

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 3 May, 2024 05:23 PM
भाजपा ने अन्ततः ब्रजभूषण शरण सिंह के हाथ को ही मजबूत किया: भाकपा (माले)

लखनऊ, 03 मई 2024 (आईपीएन)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने कहा है कि कैसरगंज लोकसभा सीट पर टिकट बंटवारे में भाजपा ने अन्ततः निवर्तमान सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के हाथ को ही मजबूत किया है। टिकट भले ही उनके पुत्र को मिला है, मगर पर्दे के पीछे राजनीतिक ताकत महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी पिता के पास होगी। टिकट वितरण उनके दबदबे को दिखाता है। यह महिलाओं का घोर अपमान है।

पार्टी के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा वास्तव में महिला-विरोधी है। वह महिला सशक्तिकरण का ढोंग करती है। उसके बड़े नेताओं ने कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपी और लोकसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार जद (एस) के प्रज्ज्वल रेवन्ना के लिए वोट मांगा। उसके आला नेता महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोपी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस के राजभवन में चुनाव प्रचार के लिए डेरा डालते हैं। उसने मणिपुर से लेकर बीएचयू तक महिलाओं का अपमान करने वाले को संरक्षण दिया। उसका महिलाओं को शक्तिस्वरूपा कहना सिर्फ उनका वोट लेने के लिए है। लेकिन वह महिलाओं की बराबरी, स्वतंत्रता व इंसाफ के खिलाफ है। कर्नाटक से लेकर कैसरगंज तक का घटनाक्रम इसका गवाह है। इसके लिए उसे महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.